पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि उनकी सरकार बनी तो वे वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे। इस पर सियासत तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इसे अब राज्य सरकार नहीं हटा सकती है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "यह तो आश्चर्य की बात है कि तेजस्वी यादव खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार कहते हैं और उनको इतना नहीं पता कि संसद में पारित हुआ कोई भी कानून राज्य सरकार नहीं हटा सकती। उनको संविधान का ज्ञान नहीं है जो इस तरह की बात कर रहे हैं।"
तेजस्वी यादव को कोई ज्ञान नहींकिरेन रिजिजू ने कहा कि बिहार के लोग और देश के लोग देख रहे हैं और हंस रहे हैं। यह कैसी भाषा है? मेरी राय में, तेजस्वी को कोई ज्ञान नहीं है। दूसरी बात, वे पद के लिए इतने तड़प रहे हैं कि कुछ भी बोल देंगे। मुस्लिमों के वोट हासिल करने के लिए ऐसे कह देंगे कि वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे। वह ऐसा कैसे कह सकते हैं?"
लोकआस्था के पर्व छठ पर किरेन रिजिजू ने कहा, "छठ पूजा बहुत खास है। डूबते और उगते सूर्य की पूजा करना विश्व की भलाई के लिए है। यह महापर्व समाज के सभी समुदायों और वर्गों को एक साथ एक धागे में बांधता है। मैं छठ पूजा के मौके पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं।"
कांग्रेस ने कभी संविधान या कानून का सम्मान नहीं कियाचारा घोटाले को लेकर सीबीआई के पूर्व अतिरिक्त निदेशक उपेंद्र नाथ बिस्वास के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, "कांग्रेस के समय में कोई व्यवस्था नाम की चीज नहीं थी, वह सिर्फ एक परिवार में विश्वास करते थे। कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की मानसिकता तो आप जानते ही हैं। उनके लिए एक परिवार ही सब कुछ है। चाहे सीबीआई हो या अदालत, उन्होंने सब कुछ अपनी मर्जी से चलाया। कभी संविधान या कानून का सम्मान नहीं किया। अधिकारियों ने जो खुलासे किए हैं, उससे अब सबके सामने साफ हो गया है कि कैसे कांग्रेस राज्य सरकारों पर दबाव बनाकर उन्हें सत्ता से हटाती थी और कैसे उन सरकारों में लोगों को बिना किसी वजह के परेशान करती थी।"
कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधते हुए किरेन रिजिजू ने कहा, "मुसलमानों को गुमराह करके और धोखा देकर कांग्रेस और आरजेडी ने कई दशकों तक राज किया। लेकिन अब मुसलमान समझने लगे हैं, धीरे-धीरे उन्हें भी सच्चाई का अहसास होगा। धीरे-धीरे मुसलमान भी समझेंगे कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है और सभी को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी उनकी है।"
(इनपुट आईएएनएस से)

You may also like

16 साल की उम्र में पिता से लिए 25 हज़ार उधार` और बन गए 10 हजार करोड़ के मालिक

सुबह-सुबह उठते ही ब्रश करने की गलती कर रहे हैं आप` भी? एक्सपर्ट ने बताया क्यों ये आपके दांतों के लिए है खतरनाक

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 28 अक्टूबर 2025 : आज छठ का आखिरी दिन, जानें सूर्योदय का समय और शुभ मुहूर्त

बेड में छिपाया किन्नरˈ का शव, 4 दिन से कमरे में सड़ रही थीं लाशें, लड़की बनने के लिए कराई थी चेहरे की सर्जरी!.

बिहार में किसकी बनेगीˈ सरकार, किसको मिलेगा बहुमत, कौन होगा सीएम? सामने आया चौंकाने वाला ताजा सर्वे..!.