इरशाद सिद्दीकी, फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अभी सास-दामाद की लव स्टोरी का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा कि फतेहपुर से एक और प्रेम कहानी सामने आ गई है। फतेहपुर जिले से रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी सगी मौसेरी बहन को लेकर फरार हो गया। आरोप है कि लड़की नकदी समेत लाखों के सोने-चांदी के जेवरात भी साथ ले गई। मामले में पुलिस ने अपहरण की धारा में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। परिजन काटने चले गए थे गेहूंजानकारी के अनुसार, खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि विगत 16 अप्रैल की सुबह परिवार के साथ महिला गांव में ही खेतों में गेहूं काटने चली गई थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान घर में उसकी 20 वर्षीय बेटी अकेली थी। जब महिला दोपहर को खेतों से खाना खाने के लिए घर पहुंची तो बेटी गायब थी। आस-पड़ोस में जानकारी करने पर पता चला कि किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उसकी बहन का लड़का बृजेश सोनकर सुबह करीब 10 बजे गांव पहुंचा और लड़की को भगा ले गया। आरोपी की धर-पकड़ के लिए दबिशइतना सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। वहीं, घर के बक्से में रखे सवा किलो चांदी के जेवर, सोने की झुमकी और मंगलसूत्र के साथ 60 हजार रुपये कैश भी युवती साथ ले गई है। लड़की की मां ने मामले की तहरीर स्थानीय थाना पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि महिला के शिकायती पत्र के आधार पर अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
You may also like
जो समझते हैं महाभारत को झूठ वो देख लें महाभारत को सच साबित करने वाले ये 9 जिन्दा सबूत ∘∘
शनिदेव पर क्यों चढ़ाया जाता है सरसो का तेल..? क्या है इसका वैज्ञानिक और धार्मिक कारण, जानकर हो जायेंगे हैरान ∘∘
हर महीने इतना कमाते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, हैरान कर देगी कुल संपत्ति ∘∘
शनिवार से मार्गी हुए देव गुरु वृहस्पति, इन राशि के जातकों के लिए खुल गए तरक्की के द्वार…
Horoscope for April 21, 2025: What the Stars Hold for You Today