नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो पार्टी के आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। ये वीडियो उस समय का है जब राहुल गांधी दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचे थे। कांग्रेस के एक्स अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ अध्यक्ष रौनक खत्री राहुल गांधी से बात करते नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस ने शेयर किया राहुल गांधी का वीडियो
कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट से शेयर इस वीडियो का शीर्षक था- 'दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच जननायक'। इसी को लेकर यूजर्स ने राहुल गांधी को घेर लिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल किया कि ये कैसे जननायक हैं, जो चुनाव हारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं।
डूसू अध्यक्ष ने की राहुल गांधी से बात
कांग्रेस पार्टी ने अपने एक्स हैंडल से 22 मई को दिन में 3.45 बजे राहुल गांधी का वीडियो शेयर किया। 38 सेकंड के इस वीडियो में राहुल गांधी से डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री बात कर रहे हैं। रौनक खत्री बता रहे हैं कि जैसे ही गर्मी आई तो मटका कैंपेन शुरू किया। इसमें हमने 4 मटके नॉर्थ कैंपस में, 4 साउथ कैंपस और 4 खालसा कॉलेज में हैं। सभी कैंपस हमने बांटे हैं।
कांग्रेस ने लिखा- 'जननायक' तो यूजर्स ने उठाए सवाल
रौनक खत्री ने बताया कि हम मटके में पानी भरकर रखते हैं। जिससे छात्रों को परेशानी नहीं हो। हम यहां आने वालों को पानी पिलाते हैं। फिर डूसू अध्यक्ष ने कांग्रेस सांसद से भी मटके में पानी भरने और फिर पानी पीने की अपील की। राहुल गांधी ने भी रौनक खत्री की बातों को सुना और मटके में पानी डाल दिया। इसी वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने राहुल गांधी के लिए 'जननायक' लिखा, जिस पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
देखिए यूजर्स ने कैसे किया रिएक्ट
कांग्रेस पार्टी के एक्स पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए सचिन प्रजापति नाम के यूजर ने लिखा, 'बधाई हो आज जननायक ने घड़े में पानी डालकर घड़े का किया उद्घाटन'
एक और यूजर ने लिखा जननायक- 'कैसे बने, कब बने? 100 चुनाव हारने के बाद या देश को विदेशों में बदनाम करने के बाद।'
एक और यूजर्स ने लिखा, 'जन तो बनने दीजिए पहले, नायक तो बाद की बात है'

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच जननायक pic.twitter.com/0TusfEGXeB
— Congress (@INCIndia) May 22, 2025
कांग्रेस ने लिखा- 'जननायक' तो यूजर्स ने उठाए सवाल
रौनक खत्री ने बताया कि हम मटके में पानी भरकर रखते हैं। जिससे छात्रों को परेशानी नहीं हो। हम यहां आने वालों को पानी पिलाते हैं। फिर डूसू अध्यक्ष ने कांग्रेस सांसद से भी मटके में पानी भरने और फिर पानी पीने की अपील की। राहुल गांधी ने भी रौनक खत्री की बातों को सुना और मटके में पानी डाल दिया। इसी वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने राहुल गांधी के लिए 'जननायक' लिखा, जिस पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
देखिए यूजर्स ने कैसे किया रिएक्ट
कांग्रेस पार्टी के एक्स पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए सचिन प्रजापति नाम के यूजर ने लिखा, 'बधाई हो आज जननायक ने घड़े में पानी डालकर घड़े का किया उद्घाटन'
बधाई हो आज जननायक ने घड़े में पानी डालकर घड़े का किया उद्घाटन 🫡
— SACHIN PRAJAPATI (@sachinmahakal02) May 22, 2025
एक और यूजर ने लिखा जननायक- 'कैसे बने, कब बने? 100 चुनाव हारने के बाद या देश को विदेशों में बदनाम करने के बाद।'
जन नायक - कैसे बना , कब बना?
— Ruma_Deb 🇮🇳 (@Ruma_DSG009) May 22, 2025
100 चुनाव हारने के बाद या देश को विदेशों बदनाम करने के बाद ?
एक और यूजर्स ने लिखा, 'जन तो बनने दीजिए पहले, नायक तो बाद की बात है'
Jan to ban ne dijiye pehle, nayak to baad ki baat hai :o)
— Rakesh Kushwaha (@RadicalRakesh) May 22, 2025
You may also like
Love Island USA सीजन 7: नए एपिसोड और प्रतियोगियों की जानकारी
29 जून रविवार को इन राशियो के जीवन मे बन रहा है 3-3 शुभ योग
पूर्व मिनेसोटा हाउस स्पीकर मेलिसा हॉर्टमैन को अंतिम विदाई, बाइडेन-हैरिस और गवर्नर वॉल्ज हुए शामिल
अयोध्या : परकोटा मंदिर के बीच का कोर्टयार्ड निर्धारित समय में तैयार होने की उम्मीद
स्मृति मंधाना सभी प्रारूपों में शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं