साउथ स्टार राम चरण ने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने शुक्रवार को लंदन के प्रतिष्ठित मैडम तुसाद म्यूजियम में अपने वैक्स स्टैचू का अनावरण किया। इस स्पेशल मोमेंट के दौरान चिरंजीवी, सुरेखा और उपासना कोनिडेला भी शामिल हुए। खास बात ये है कि सिर्फ राम चरण ही नहीं, म्यूजियम के अधिकारियों ने उनके पालतू डॉग राइम की भी रेप्लिका बनाई है। मैडम तुसाद म्यूजियम में Ram Charan के वैक्स स्टैचू के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें राम चरण अपने पालतू डॉग राइम के साथ मैडम तुसाद के स्टेज पर वैक्स स्टैचू का अनावरण करते हैं। इस वैक्स स्टैचू में वो एक सोफे पर बैठे हुए हैं। उनके बगल में उनका प्यारा डॉग राइम भी है। दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है। जब राम चरण ने अपनी मूर्ति के साथ पोज दिया, तो दर्शकों ने तालियां बजाईं। राम चरण का वीडियो वायरल इस फिल्म में जान्हवी संग आएंगे नजर वर्कफ्रंट की बात करें तो राम चरण अगली बार 'पेड्डी' में देखा जाएगा। बुची बाबू सना इसका निर्देशन कर रहे हैं। तेलुगु स्पोर्ट्स ड्रामा में एक्टर अपने क्रिकेट और कुश्ती के टैलेंट को दिखाएंगे। इसमें जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी। फिल्म 26 मार्च 2027 को थिएटर्स में रिलीज होगी। 6 महीने से इस फिल्म पर चल रही है चर्चा राम चरण कथित तौर पर निखिल नागेश भट के साथ एक माइथोलॉजिकल फिल्म पर बात कर रहे हैं। पिंकविला के हवाले से एक सूत्र ने खुलासा किया कि एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी करीब 6 महीने से इसपर चर्चा कर रही है। ये एक बड़े बजट की फिल्म होगी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि इसमें विजय देवरकोंडा नजर आएंगे।
You may also like
इंदौर में स्थापित होगी स्वामी विवेकानंद की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा
मुझे मोदी जी पर भरोसा है...मुजफ्फराबाद तक पूरा कश्मीर हमारा होगा, पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर तो निशिकांत दुबे ने कही यह बात
Today Gold Rate : सोने की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, जानें शहरों में क्या है आज का रेट?
दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
बेटे की मृत्यु के बाद मां या बीवी में से कौन होगी उसके संपत्ति का उत्तराधिकारी, जानिए इस पर कानून क्या कहता है ˠ