Next Story
Newszop

इधर से सोना डालो और उधर से पैसे निकालो... कहां लगा है सोना खरीदने-बेचने वाला यह ATM

Send Push
नई दिल्ली: दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी वाला देश इनोवेशन के मामले में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश के सबसे बड़े शहर शंघाई के एक बड़े शॉपिंग मॉल में एक अनोखा ATM लगा है। यह शंघाई का पहला गोल्ड ATM है। दुनिया में सोने की कीमत बढ़ने के साथ ही यह छोटी मशीन लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रही है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस ATM पर लोगों की भीड़ लगी रहती है। यह ATM सोने को 1,200 डिग्री सेल्सियस पर पिघलाता है, सोने की शुद्धता तुरंत बताता है, लाइव कीमत भी दिखाता है और आप बैंक से पैसे भी ट्रांसफर कर सकते हैं। इस एटीएम की ये खूबियां ग्राहकों को बहुत पसंद आ रही हैं।इस ATM से सोना का ट्रांजैक्शन बहुत आसान है। सबसे पहले यह मशीन सोने का वजन करती है। यह देखती है कि सोना 99.99% शुद्ध है या नहीं। फिर शंघाई गोल्ड एक्सचेंज की लाइव रेट के हिसाब से मशीन पैसे का हिसाब करती है। इसमें से थोड़ा सा सर्विस चार्ज काटा जाता है। X पर एक यूजर ने इस मशीन के बारे में कहा, 'वाह! उम्मीद है कि हम जल्द ही भारत में भी सोने का ATM देखेंगे।' एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह भारत के लिए बढ़िया प्रोडक्ट है, लेकिन चेन स्नैचरों के लिए भी मजेदार है। चीन में सोने की अहमियतभारत की तरह चीन में भी सोने को समृद्धि और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। शादी, बच्चे के जन्म और त्योहारों पर सोने के तोहफे दिए जाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस ATM को शेनझेन की कंपनी Kinghood Group ने बनाया है। यह ATM चीन के लगभग 100 शहरों में लग चुका है। शंघाई में भी एक और गोल्ड एटीएम लगने वाला है। इससे पता चलता है कि लोग अब ATM से सोना खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। जैसे-जैसे सोने की कीमत बढ़ेगी, ये मशीनें और भी ज्यादा लोकप्रिय होंगी। ग्राहक बिना किसी झंझट के आसानी से सोना खरीद और बेच सकेंगे।
Loving Newspoint? Download the app now