जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। हालांकि, किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेमुरो प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्व में 40 किलोमीटर गहराई पर था। झटकों के कारण कई लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
क्योदो समाचार एजेंसी ने बताया कि दोपहर 1:40 बजे आए झटके उत्तरी द्वीप के कई हिस्सों में जापानी सात-स्तरीय भूकंपीय पैमाने पर 5 से थोड़ी कम दर्ज किए गए। भूकंप के बाद अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी ने आपातकालीन चेतावनी जारी की, जिसमें स्थानीय पैमाने पर 5 तक की तीव्रता का अनुमान लगाया गया।
जापान में भूकंप क्यों होते हैं?
जापान, इंडोनेशिया और अन्य देश पैसिफिक रिंग ऑफ फायर के पास स्थित हैं। इस क्षेत्र में टेक्टोनिक प्लेट्स की लगातार हलचल के कारण भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी के खतरे हमेशा बने रहते हैं।
धरती की सतह के नीचे मौजूद बड़ी टेक्टोनिक प्लेट्स लगातार खिसकती रहती हैं। जापान, इंडोनेशिया, नेपाल और भारत जैसे देशों में यह भूगर्भीय हलचल अधिक सक्रिय होने के कारण बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
You may also like

गुजरात पुलिस प्रमुख ने राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की –

यमुना घाट भव्य और सुरक्षित छठ पूजा के लिए तैयार: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता –

VIDEO: Radha Yadav का गज़ब का थ्रो! बिजली जैसी फुर्ती से इस तरह रन आउट की बांग्लादेश की कप्तान

उत्तर प्रदेश में रूसी निवेश बढ़ेगा, रक्षा-एयरोस्पेस सेक्टर को मिलेगी नई गति

बिहार चुनाव : बिहपुर में कांटे की टक्कर, एनडीए-महागठबंधन की नजरें मतदाताओं पर टिकी




