मां लक्ष्मी धन की देवी होती है। हर कोई यही चाहता है कि उन्हें लक्ष्मीजी का आशीर्वाद मिले और वह जीवन में खूब पैसा कमाए। लेकिन कई बार हम कड़ी मेहनत के बाद भी पैसा नहीं कमा पाते हैं। ऐसा घर की खराब वास्तु स्थिति से होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जब आप घर में चीजों को एक खास स्थान और दिशा में नहीं रखते हैं तो वहां नेगेटीव ऊर्जा पनपने लगती है।
इस नकारात्मक ऊर्जा को देखकर घर में लक्ष्मीजी प्रवेश नहीं करती है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । फिर आप पैसों से जुड़ी दिक्कतें झेलते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप अपने घर का वास्तु दोष खत्म कर सकते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी आपके घर अधिक समय तक रहेंगी।
मां लक्ष्मी को दूर भगाते हैं ये वास्तु दोष1. घर का मुख्य द्वार हमेशा अंदर की ओर खुलना चाहिए। वहीं ये द्वार उत्तर दिशा की ओर हो तो बहुत शुभ होता है। इससे सुख-समृद्धि और सौभाग्य मिलता है। इसके विपरीत यदि घर के दरवाजे बाहर की ओर खुले और सही दिशा में ना हो तो नकारात्मक ऊर्जा आती है। घर में अशान्ति, दरिद्रता और दुख अपने पैर पसारने लगती है। इसके अलावा दरवाजे पर गंदगी हो तो भी मां लक्ष्मी आपके घर नहीं आती है। इसलिए यहां सफाई करते रहे।
2. घर के फर्नीचर को भी वास्तु के हिसाब से रखना चाहिए। जैसे हल्के फर्नीचर को उत्तर या पूर्व दिशा में जबकि भारी फर्नीचर को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। यह स्थिति शुभ मानी जाती है। यदि इसका उल्टा किया तो वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। फिर नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है और मां लक्ष्मी आपके घर नहीं रहती है। एक और बात ध्यान रहे कि घर में सिर्फ लकड़ी का फर्नीचर होना चाहिए। प्लास्टिक का फर्नीचर शुभ नहीं माना जाता है।

3. बहुत कम लोग जानते हैं कि आपकी छत पर रखी पानी की टंकी भी वास्तु दोष उत्पन्न कर सकती है। ये भी आपके धन कमाने में अड़चन ला सकती है। इस वास्तु दोष से बचने के लिए हमेशा पानी की टंकी को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।
4. घर में पूजा स्थल को लेकर भी कुछ खास वास्तु नियम होते हैं। इसके अनुसार पूजा का स्थान हमेशा घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में होना चाहिए। आप जब भी भगवान की पूजा करें तो आपका मुंह उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रहना चाहिए। इसके अलावा पूजा स्थान पर कभी भी पितरों की फोटो नहीं लगाना चाहिए।

5. घर के किचन का भी मकान के वास्तु पर गहरा असर पड़ता है। यह किचन दक्षिण पूर्व में होना चाहिए। जब आप खाना बनाए तो आपका मुंह उत्तर या पूर्व दिशा में रहना चाहिए। किचन में कभी झूठे बर्तन रातभर नहीं छोड़ने चाहिए। कचरा और झाड़ू भी किचन में नहीं रखना चाहिए।
You may also like
पाकिस्तान नागरिकों के लिए दीर्घकालिक वीजा की नई प्रक्रिया लागू, इस तारीख तक कर सकते है आवेदन
MPBSE MP Board 12th Marksheet 2025: एमपी बोर्ड 12वीं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें? देखें इंटर सर्टिफिकेट डायरेक्ट लिंक
इन 5 लोगों के पैर भूलकर भी मत छूना, ऐसा करने से लगता है पाप, हो जाएंगे बर्बाद 〥
Pakistan को अब सता रहा है इस बात का डर, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दे दिया है ये बड़ा बयान
Today Gold Rate : बढ़ गए सोने के दाम, बाकी शहरों में क्या है ताजा भाव?