यूपी में एक लड़की ने शादी से चंद घंटे पहले ही बड़ा कारनामा कर डाला। बेटी की इस हरकत से उसके ही परिवार वालों का सिर शर्म से झुक गया। दूल्हा दुल्हन का इंतजार ही करता रह गया। दूल्हे पक्ष को जब दुल्हन की इस हरकत का पता चला तो हंगामा हो गया। दरअसल दुल्हन अपने प्रेमी के साथ शादी के जोड़े में ही घर से फरार हो गई। खोजबीन के बाद युवती और उसके प्रेमी को पुलिस ने परिजनों की मदद से पकड़ लिया। युवती के भाई की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवाह से पहले हुआ यह घटनाक्रम गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
युवती की सोमवार को शादी थी। गांव में वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थी। लड़के पक्ष के लोग भी आ गए थे। शादी की रस्म शुरू होती। इससे पूर्व ही युवती गांव के ही निवासी अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। ऐन वक्त पर युवती के लापता हो जाने पर लड़की पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। लड़की पक्ष के लोगों ने युवती की खोजबीन शुरू की। इसी बीच मामले की जानकारी लड़के पक्ष को भी हो गई। जिस पर वहां विवाद की स्थिति बन गई।
सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मदद से युवती को उसके प्रेमी के साथ गांव में ही एक खेत से बरामद कर लिया। इस मामले में युवती के भाई की ओर से थाना बरखेड़ा में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
You may also like
AFG vs BAN: मैदान पर दर्दनाक हादसा... चोटिल खिलाड़ी बैटिंग करने आया, एक गेंद बाद ही व्हीलचेयर पर छोड़ना पड़ा मैदान
न क्लास, न कोचिंग… घर बैठे ऐसे करें किसी भी परीक्षा की तैयारी, होंगे 7 बड़े फायदे
बड़ी खबर LIVE: पाकिस्तान-अफगान बॉर्डर पर जबरदस्त झड़प, पाक आर्मी के 12 जवान मारे गए, कई चौकियों पर तालिबान का कब्जा
शादी करा रहे पंडित के साथ ही भाग` गई दुल्हन साथ ले उड़ी 1.5 लाख के गहने
विष्णु नागर का व्यंग्यः चीफ जस्टिस पर चला जूता अब सनातनी होकर पूजनीय हो चुका है, एक दिन इसका भी मंदिर बनेगा!