3 महिलाओं को न्यूड करके घुमाने का मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक शादीशुदा महिला को घर से भगाकर ले गया। इसके बाद गाँव के लोग भड़क गए और उसकी मां और चाची को निर्वस्त्र कर घुमा दिया।तीनों के साथ बुरी तरह से मारपीट भी की गई है।
गाँव के दलित परिवार की लड़की की शादी हुई थी। लड़की अपने ससुराल से गायब हो गई। छानबीन करते हुए पुलिस उसके मायके पहुंची। मायके वालों ने पास के ही रहने वाले एक मुस्लिम युवक पर लड़की को बहलफुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया।
बड़ी संख्या में लोग युवक के घर पहुंचे। कोई मर्द घर में नहीं था तो महिलाओं ने घर से बाहर निकलने से मना कर दिया। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि इसके बाद वो लोग युवक की 60 साल की मां और उसकी 40-40 साल की दो चाचियों को घसीटते हुए बाहर लेकर आये। तीनों को नग्न करके पूरे गाँव में घुमाया।
इस दौरान उसे पीटा भी और घर के बाहर रखे हुए कपड़ों में आग लगा दी। इस दौरान सिपाही भी मौजूद थे। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्होंने उनका नग्न वीडियो भी बनाया है। हालांकि पुलिस ने इस घटना से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि महिलाएं झूठ बोल रही है।
You may also like
अंशुल कंबोज को टीम इंडिया पर जगह मिलने पर उनके पापा ने उनसे सिर्फ़ ये पूछा
Nightout के लिए बेस्ट हैं Delhi की ये 5 जगहें, रात 10 बजे के बाद विदेशों जैसा होता है माहौलˏ
आज इन राशियों की लव लाइफ में लगेगा रोमांस का तड़का लेकिन इन राशियों के हिस्से आएगा दुःख, वीडियो में देखे अपने प्रेम जीवन का हाल
विधु इशिका ने मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 का खिताब जीता
क्या सच में भौतिक सुख से मिलता है आनंद? जानें महाराज प्रेमानंद जी की अनमोल बातें