शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। वह लोगों को उनके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। कहते हैं शनिदेव की बुरी दशा जितनी हानिकारक होती है, उनकी कृपा उतनी ही फलदायी होती है। ऐसे में हर कोई शनिदेव को प्रसन्न करने में लगा रहता है। इसके लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। ऐसा ही एक उपाय के घोड़े की लोहे की नाल। शनिदेव को यह नाल अतिप्रिय होती है। इसके उपायों को करने से बहुत सारे लाभ होते हैं। आज हम इन्हीं फायदों के बारे में जानेंगे।
घोड़े की नाल के टोटके
1. यदि आप धन से जुड़ी दिक्कतें खेल रहे हैं तो घोड़े की नाल आपको मालामाल बना सकती है। आपको बस एक घोड़े की नाल लेना है और उसे काले कपड़े में बंद कर अपनी तिजोरी में रखना है। ऐसा करने से आपको पैसों की कभी कोई कमी नहीं होगी। आपके घर बरकत बनी रहेगी। पैसों के मामले में भाग्य मजबूत रहेगा।
2. यदि आपके घर कोई हमेशा बीमार रहता है और उसे इलाज के बाद भी आराम नहीं लगता तो आप यह उपाय अपना सकते हैं। घोड़े की नाल, उड़द की दाल और सुखा नारियल लें। अब इसे मरीज के ऊपर से 7 बार घुमाएं। इसके बाद इसे बहती हुई नदी में प्रवाहित कर दें। मरीज जल्द ठीक होने लगेगा। उसके ऊपर से बुरी बला टल जायेगी।
3. शनि दोष कुंडली में हो तो कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे घर में नकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ जाती है। इस स्थिति में आप घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लटका सकते हैं। यह आपको बुरी नजर से बचाएगी। इसके अलावा आपकी कुंडली में मौजूद शनि दोष भी शांत हो जाएगा।
4. जिस व्यक्ति पर शनि की महादशा रहती है उसका बहुत नुकसान होता है। दुर्भाग्य उसके पीछे हाथ धोकर पड़ जाता है। इस स्थिति से निपटने के लिए आपको शमी के पेड़ के नीचे काले घोड़े की नाल और सरसो के तेल को दबाना होगा। इससे शनि की महादशा खत्म हो जाएगी। आपके ऊपर चल रहे दुख भी खत्म होंगे।

5. यदि आप करियर, जॉब और बिजनेस में तरक्की चाहते हैं तो घोड़े की नाल से बनी अंगूठी, छल्ला या ताबीज पहनना शुरू कर दें। आपको व्यापार में बड़ा लाभ होगा। जॉब में प्रमोशन मिलेगा। करियर में तरक्की पर तरक्की होगी। इस उपाय से छात्रों को भी परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलता है। वह एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। वहीं भाग्य भी पढ़ाई में साथ देता है।
You may also like
MS Dhoni's CSK a Force to Reckon With, Says Rohit Sharma Ahead of High-Stakes Clash
MI vs CSK: कौन है ये 17 साल का खिलाड़ी जिसे आज धोनी ने दिया है मौका, साबित हो सकता है ट्रंप कार्ड
आईपीएल 2025: बेंगलुरु ने पंजाब को 7 विकेट से हराया, कोहली और पडिक्कल ने जड़ा अर्धशतक
पानीपत के आर्य नगर में भारी वाहनों से परेशान लोगों ने लगाया जाम
जींद :संविधान व गरीबों के अधिकारों की रक्षा जान देकर भी करेंगे करेंगे : रणदीप सुरजेवाला