Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। गुरुवार को कानपुर के शुभम द्विवेदी का भी अंतिम संस्कार हुआ। सीएम योगी ने शुभम के घर जाकर परिवार वालों को ढांढस बढ़ाया। इस दौरान शुभम की पत्नी ने कहा है कि हरहाल में बदला चाहिए। वहीं अखिलेश यादव ने शुभम के घर जाने से इनकार कर दिया है।
शुभम द्विवेदी के घर नहीं जाऊंगागुरुवार को मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वो शुभम द्विवेदी के घर नहीं जाएंगे। भाजपा के लोग कुछ भी करा सकते हैं। मैं एक बार एक फौजी के घर गया था तो वहां RSS के लोग पहले से बैठे थे, उन्होंने क्या किया था पता लगवा लीजिए। अखिलेश ने इस दौरान यह भी कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है। भाजपा हिंदू मुस्लिम करके नफरत फैलाने में लगी हुई है। आतंकवादियों का मकसद कश्मीर में कारोबार को रोकना है।
बदला चाहिएआपको बता दें कि शुभम को पहलगाम में आतंकियों ने पत्नी ऐशन्या के सामने ही गोली मार दी थी। गोली मारने से पहले उसे कलमा पढ़ने को कहा था। गुरुवार को शुभम का अंतिम संस्कार कानपुर में किया गया। पत्नी ऐशन्या ने रोते हुए योगी से कहा कि उन्हें इसका कड़ा बदला चाहिए। योगी ने वादा किया कि ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम किया जाएगा।
You may also like
जयपुर में छात्रा ने पेंटिंग के जरिए पहलगाम से लेकर भारत के न्याय तक समझाया
मानो या न मानो… राजस्थान का एक ऐसा हिल स्टेशन जिसके के आगे शिमला मनाली भी है फेल, खूबसूरती देखते ही खुश हो जाएगा दिल
Delhi most expensive House : दिल्ली में अरबपति लोगों का इलाका, 800 करोड़ तक है घरों की कीमत
आंखों के लिए रामबाण है ये फूड्स, रोजाना सेवन करने से कभी नहीं लगाना पड़ेगा चश्मा.. जानिए क्यों? ˠ
ज्यादा चीनी खाना शरीर के लिए है हानिकारक.. हो सकती हैं यह बीमारियां ˠ