दिल्ली में पार्टी करने वालों के लिए कई जगहें हैं। जहां पर रात से सुबह हो जाती हैं लेकिन पार्टी खत्म नहीं होती। लेकिन दिल्ली के ये 5 जगहें (5 Best Late Night Clubs in Delhi) ऐसी हैं जहां पर आप दिन या रात किसी भी समय दोस्तों के साथ मस्ती करने जा सकते हैं। इन जगहों पर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ, अपनी गर्लफ्रेंड के साथ, ऑफिस के सहकर्मियों के साथ या अकेले भी पूरी रात मौज-मस्ती कर सकते हैं।
अगर आपको भी रंगीन नाइटलाइफ का मजा लेना हैं तो आपको बता दें कि मुंबई के बाद अगर किसी शहर की सबसे अच्छी नाइटलाइफ़ की बात की जाती है तो वह दिल्ली है। दिल्ली से बेहतर विकल्प आपको कहीं और नहीं मिल सकता। जिस तरह मुंबई में पूरी रात पार्टी चलती है, उसी तरह दिल्ली में (Best Late Night Clubs in Delhi) भी कई ऐसे पब और क्लब हैं, जहां आप रात 10 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक एन्जॉय कर सकते हैं।
द इलेक्ट्रिक रूम-
द इलेक्ट्रिक रूम दिल्ली के सबसे अच्छे क्लबों में से एक बन गया है। यहां की नाइटलाइफ़ (Delhi Nightlife) आपको बिल्कुल गोवा जैसा एहसास दिलाएगी। इतना ही नहीं, बिजली और संगीत इस जगह के आकर्षण को और भी बढ़ा देगा। इस क्लब में आपको कई तरह के कॉकटेल और मॉक-टेल भी देखने को मिलेंगे। यहां आप पूरी रात एन्जॉय कर सकते हैं। इस क्लब के खुलने का समय शाम 4:30 बजे से सुबह 4 बजे तक का हैं। यहां पर दो लोगों का खर्चा 4900 रुपए के आस पास होगा। (Delhi Nightlife Best places)
क्लब बीडब्ल्यू-
पार्टी करने के लिए इससे परफेक्ट जगह और कोई नहीं हो सकती। क्लब बीडब्ल्यू में आपको लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल जाएगी। अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें खाना खाते-खाते मजेदार डीजे पार्टी का भी मजा लेना होता है, वो इस क्लब (club bw) का रूख कर सकते हैं। यह क्लब सूर्या नई दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली (New Delhi) में हैं। और सह रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक खुला रहता हैं।
लिट बार और रिस्टोरेन्ट, जीके-3-
यदि आप ग्रेटर कैलाश 3 में रहते हैं, तो आप इस रोशनी वाले बार और रेस्तरां से परिचित होंगे। आप यहां स्मोकी बार और ग्रिल का भी आनंद ले सकते हैं। हल्की रोशनी और सामान्य सजावट लोगों का दिल जीत लेगी। इतना ही नहीं, यहां का कॉन्टिनेंटल और इटैलियन खाना (Continental and Italian food) काफी स्वादिष्ट माना जाता है। यहां का ‘गोट पनीर बॉल्स’, ‘पोर्क बेली बाओ’ का टेस्ट लेना जरा भी ना भूलें। ये रेस्तरां अपने म्यूजिक से ही लोगों का मूड बना देता है। गोट पनीर बॉल्स’ से लेकर ‘पोर्क बेली बाओ’ तक डिश का लुत्फ उठाना ना भूलें। शनिवार की रात को एन्जॉय (enjoy nightlife) करने के लिए ये जगह बेस्ट है। यहा पर आप दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक कभी भी जा सकते हैं। और इसमें दो लोगों का खर्चा सिर्फ 1200 रूपए होगा।
द हॉन्ग कॉन्ग क्लब-
अगर आप विदेशी खाने-पीने का मजा लेना चाहते हैं तो हांगकांग क्लब (The Hong Kong Club) का मजा ले सकते हैं। 5 स्टार माहौल के साथ-साथ आप यहां एक मजेदार पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं। अगर आप डांस करना नहीं जानते तो चिंता मत कीजिए, ये जगह आपको डांस करने पर जरूर मजबूर कर देगी। यहां आप हर तरह के खाने का मजा भी ले सकते हैं। इस पता अंदाज दिल्ली, एसेट 1, एरोसिटी, नई दिल्ली हैं। और यहां पर दो लोगों का खर्चा 4500 के करीब आएगा। इसके खुलने का समय शाम 6 बजे – सुबह 4 बजे तक का हैं। और दो लोगों का 4500 रुपए खर्चा आएगा।
प्लेबॉय क्लब न्यू दिल्ली-
यह जगह पार्टी करने के लिए भी एक बेहतरीन जगह है। प्लेबॉय क्लब जगह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आमतौर पर आपको क्लब में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी। यहां आप रात 3 बजे तक पार्टी (party) कर सकते हैं। चाहे स्वादिष्ट खाना हो, मजेदार संगीत हो, यह जगह हर किसी के लिए बेस्ट है। यह सूर्या नई दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली में स्थित हैं। और इसके खुलने का समय रात 9 बजे से सुबह के 3 बजे तक का हैं।
You may also like
क्रिकेटर शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां पर पड़ोसन के साथ मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
गाड़ी में लगाने की बजाए हाथ में फास्टैग लेकर चलने वालों की अब खैर नहीं, एनएचएआई करेगा ब्लैकलिस्ट
कोरबा : एसईसीएल क्वाटर व विद्यालय में गंदा पानी सप्लाई, सांसद प्रतिनिधि ने सब एरिया मैनेजर से की शिकायत
आंगनबाड़ी वर्करज़ यूनियन का राज्य सम्मेलन शुरू, नियमितीकरण व वेतन वृद्धि की उठाईमांग
पेड़ गिरने से स्कूल से लौट रहे दो बच्चों की मौत