मकान जून 2024 से खाली है, लेकिन एक कमरे में किरायेदार का सामान रखा था। इसी कमरे में फ्रिज भी था, जो छह महीने से चालू था। फ्रिज बंद करने पर उससे बदबू आनी शुरू हुई और जब फ्रिज खोला गया तो महिला की लाश मिली।
मध्य प्रदेश के देवास में एक खाली मकान में रखे फ्रिज में महिला का शव मिला है। मामला वृंदावनधाम का है। यहां के एक मकान में महिला की लाश मिली है। लाश फ्रिज के अंदर थी और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। अब तक यह पता नहीं चला है कि यह महिला कौन है और इसकी हत्या कब की गई थी। देवास के भोपाल रोड बायपास मार्ग स्थित वृंदावन धाम के एक घर में महिला की लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर बीएनपी थाना पुलिस पहुंची। बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि आसपास के लोगों ने सूचना दी थी कि घर से बदबू आ रही है। यहां बताया गया है कि फ्रिज में शव रखा था। मामले को लेकर फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
You may also like
अब ख़ुशी के पल नज़दीक आज रात 12 बजे से संकटमोचन इन राशियों के सभी संकटो का कर देंगे विनाश…
बलरामपुर में चाचा द्वारा 12 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म का मामला
हाईकोर्ट का विवादास्पद फैसला: पत्नी की मौत के मामले में पति को बरी किया गया
शादी के बाद पत्नी का ये रुप देखकर बढ़ गई पति और ससुर की टेंशन, जान बचाने थाने भागे ι
फौजी के पास आई एक महिला, उदास देखकर फौजी ने उससे कहा- तुम तो…. जब पता चली सच्चाई तो छा गया सन्नाटा ι