Next Story
Newszop

जादूगरनी सोनम की घिनौनी करतूत! हत्या से पहले ससुराल के बाहर लटकाई थी ये रहस्यमयी चीज, बाप ने किया ऐसा खुलासा कांप उठे इंदौर के सारे मर्द..

Send Push

Raja raghuvanshi murder case:राजा रघुवंशी मामले में परत दर परत कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सोनम पर सिर्फ अपने पति राजा की हत्या का आरोप ही नहीं है। बल्कि अब सोनम पर एक और गंभीर आरोप लगा है। राजा के पिता देवीलाल रघुवंशी के मुताबिक सोनम ने उनके बेटे पर काला जादू किया था। बेटे की याद में फूट-फूट कर रोए पिता देवीलाल रघुवंशी ने आरोप लगाया कि सोनम तंत्र-मंत्र में रुचि रखती थी। वह तांत्रिक क्रियाएं करती थी।

पिता ने किया बड़ा खुलासा

राजा रघुवंशी के पिता देवीलाल के मुताबिक सगाई के बाद सोनम रघुवंशी ने उनके घर के मुख्य दरवाजे के बाहर एक काली पोटली टांग दी थी। लेकिन अब राजा की हत्या के बाद यह पोटली भी गायब हो गई है। बुरी नजर से बचाएगी काली पोटली राजा के पिता ने बताया कि सोनम ने परिवार से कहा था कि यह काली पोटली घर को बुरी नजर से बचाएगी। यह कहकर उसने पोटली घर के मुख्य दरवाजे पर टांग दी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह पोटली बुरी नजर से बचाने के लिए नहीं बल्कि राजा पर काला जादू करने के लिए टांगी गई थी। राजा की हत्या के बाद घर के दरवाजे से वह पोटली भी गायब हो गई।

नरबलि का आरोप

दूसरी ओर, राजा के भाई सचिन ने पहले सोनम पर नरबलि का आरोप लगाया था। राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी की मानें तो सोनम ने अपने 60 वर्षीय पिता की खातिर राजा की बलि दी है। सचिन रघुवंशी ने कहा- मेरे भाई राजा की बलि दी गई है। सोनम ने यह नरबलि अपने पिता के स्वास्थ्य के लिए दी है। उसके पिता को पहले भी दो बार दिल का दौरा पड़ चुका था, लेकिन अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। सचिन ने यह भी आरोप लगाया कि सोनम और उसका परिवार कुछ तांत्रिक गतिविधियों में शामिल लोगों के संपर्क में था। फिलहाल इन आरोपों पर सोनम रघुवंशी के परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Loving Newspoint? Download the app now