एक बुजुर्ग दंपती ने घरेलू कलह के कारण करवा चौथ के दिन आत्महत्या कर ली। अतरौली के इस दंपती ने 10 अक्टूबर को बुलंदशहर के रामघाट गंगा तट पर जहर खाकर अपनी जान ले ली। पुलिस ने बताया कि 72 वर्षीय पूरन सिंह मृत पाए गए, जबकि उनकी पत्नी 70 वर्षीय चमेली देवी गंभीर स्थिति में थीं और इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई।
रामघाट थाना प्रभारी के अनुसार, पूरन सिंह ने अपनी पत्नी को गंगा स्नान के बहाने घर से निकाला। दोनों ने पहले गंगा में स्नान किया और फिर एक मंदिर के पास जाकर जहरीला पदार्थ सेवन किया। पुलिस को मौके से तीन पैकेट जहर मिले, जिनमें से दो खाली थे।
प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई गई है कि पहले चमेली देवी को जहर दिया गया और फिर पूरन सिंह ने खुद जहर खाया। दोनों की हालत बिगड़ने पर वे वहीं गिर पड़े। पुलिस को सूचना मिलने पर पूरन सिंह मृत अवस्था में मिले, जबकि चमेली देवी को अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में उनकी भी मृत्यु हो गई।
परिजनों ने बताया कि परिवार में अक्सर विवाद होते थे। शुक्रवार की सुबह भी किसी बात पर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद पूरन सिंह पत्नी को लेकर गंगा स्नान के लिए निकले थे। पुलिस ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। पूरन सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि चमेली देवी का शव परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ले लिया।
You may also like

बिहार चुनाव 2025: BJP का 'मिशन बिहार', पीएम मोदी करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज; अमित शाह भी भरेंगे हुंकार

MMS लीक होने की वजह से शर्मसार हो गई थी ये` 5 एक्ट्रेसेस List में संस्कारी बहू कैटरीना का नाम भी है शामिल

जीरा और केले के इस अद्भुत मिश्रण से 10 गुना तेज़ी` से पेट की चर्बी पिघलेगी, जरूर पढ़े और शेयर करे

पेट्रोल डालकर युवक को जलाने की कोशिश

दीपावली पर बुंदेलखंड को वंदे भारत की सौगात देने पर पूर्व सांसद आर के पटेल ने जताया मोदी सरकार का आभार




