बिहार के बेगूसराय में एक ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है, जिसमें पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, जबरिया शादी के बाद दुल्हन नीलू कुमारी अपने पिता उमेश यादव और भाई राजेश यादव के साथ पति हिमांशु यादव के घर पहुंची थी। लेकिन हिमांशु ने नीलू को अपने पास रखने से इनकार कर दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर हिमांशु ने तीनों पर गोली चला दी।
इस मामले में कुल 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने अभिषेक कुमार यादव और जुबैश यादव नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहुक गांव में हुई।
पुलिस ने बताया कि यह वारदात शनिवार शाम को हुई। उमेश यादव अपनी बेटी नीलू और बेटे के साथ नीलू की ससुराल गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उमेश वहां पहुंचे, तो ससुराल वाले भड़क गए और हाथापाई शुरू हो गई।
गांव के मुखिया सुबोध कुमार यादव ने बताया कि यह मामला पकड़ुआ शादी का है, जिसमें लड़कों को किडनैप कर उनकी इच्छा के खिलाफ शादी कराई जाती है। यही कारण है कि नीलू कुमारी के ससुराल वाले शादी के दो साल बाद भी उसे अपने घर नहीं ले जा रहे थे।
You may also like
G-7 Summit: पीएम मोदी के पहुंचने से पहले ट्रंप ने छोड़ा G-7 Summit, अचानक ही हुए अमेरिका के लिए रवाना, ये बड़ा कारण...
सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोलकाता में उतारे गए यात्री
पुण्यतिथि विशेष: एक अनाथ और शरणार्थी के रूप में भारत आए मिल्खा सिंह के 'फ्लाइंग सिख' बनने की कहानी
संजय कपूर के 31,000 करोड़ के साम्राज्य का वारिस कौन होगा…!
प्रधानमंत्री मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कैलगरी पहुंचे