पति ने दावा किया कि उसकी पत्नी गुटखा खाती थी, जो उसे पसंद नहीं था। हालांकि, पुलिस इस मामले में हत्या की वजह को संदेह मान रही है। पूछताछ के दौरान पति ने बताया कि उसकी पत्नी घरों में काम करती थी और अक्सर मोबाइल पर बात करती थी, जिससे दोनों के बीच झगड़े होते थे।
हेमंत ने अपनी पत्नी का शव कमरे में बंद कर फरार हो गया था। उसने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की थी। यह महिला की दूसरी शादी थी, जबकि हेमंत की भी यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी। आरोपी शराब का आदी है, और पत्नी इसका विरोध करती थी। घर का खर्चा भी पत्नी ही उठाती थी।
झगड़े के दौरान पति ने गुस्से में आकर पत्नी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पति ने शव को कमरे में बंद कर दिया और बाद में परिवार को फोन करके हत्या की जानकारी दी। उसने गुटखा खाने को हत्या की वजह बताया, लेकिन पुलिस को यह बात समझ में नहीं आ रही है। कई सवालों के जवाब में यह स्पष्ट हुआ कि वह पत्नी पर शक भी करता था।
समझौता और झगड़ों का सिलसिला
महिला पति के लगातार झगड़ों से परेशान होकर मायके चली गई थी। 10 दिन पहले, पति ने पंचायत के माध्यम से उसे वापस लाने की कोशिश की थी, लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच विवाद जारी रहा।
You may also like
PM Kisan Yojana: कब जारी होगी 20वीं किस्त, अब सामने आया ये नया अपडेट
राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस पर मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने दी शुभकामनाएं
बीजेपी विधायक के डांस वीडियो पर घमासान! पूर्व महिला विधायक ने कहा- 'जनता त्रस्त है और आप मस्त', देखे वायरल VIDEO
Petrol-Diesel Price: लेने जा रहे हैं आप गाड़ी में पेट्रोल और डीजल तो पहले जान ले राजस्थान में आज क्या हैं भाव
मां का मंगलसूत्र बेचकर पिता के ऑटो का चालान भरने आया बेटा, फिर RTO ने जो किया बन गया मिसाल`