भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और 3 अन्य यात्रियों को लेकर एक्सिओम-4 मिशन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा के लिए रवाना हो चुका है। उनका ये मिशन पहले 6 बार तकनीकी दिक्कतों के कारण टल चुका था। अब इस मिशन को बुधवार दोपहर 12:01 मिनिट पर लॉन्च किया गया। उनके साथ तीन अन्य एस्ट्रोनॉट भी स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुए। ये 28 घंटे की यात्रा के बाद भारतीय समयानुसार गुरुवार शाम साढ़े चार बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचेंगे।
उड़ान भरने के बाद शुभांशु का पहला मैसेज:
अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद शुभांशु ने कहा- व्हाट ए राइड। मेरे कंधे पर लगा तिरंगा बताता है कि मैं आप सभी के साथ हूं। शुभांशु ने कहा कि नमस्कार मेरे प्यारे देशवासियो, 41 साल बाद हम फिर से अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं। इस समय हम 7.5 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से पृथ्वी के चारों ओर घूम रहे हैं। मेरे कंधे पर तिरंगा है, जो मुझे बता रहा है कि मैं अकेला नहीं हूं, आप सभी मेरे साथ है। उन्होंने आगे कहा “यह मेरी यात्रा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की शुरुआत नहीं है, ये भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत है। मैं चाहता हूं कि आप सभी इस सफ़र का हिस्सा बनें। आपका सीना भी गर्व से चौड़ा होना चाहिए। आइए हम सब मिलकर भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत करें। जय हिंद! जय भारत!”
6 बार टली लॉन्चिंग:
बता दें कि एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग इससे पहले 6 बार टल चुकी है। अब
बुधवार दोपहर 12:01 मिनिट पर आखिरकार एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग हो गई। इससे पहले कई अलग- अलग कारणों की वजह से एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग टली। सबसे पहले इसे 29 मई को प्रक्षेपित किया जाना था। हालांकि इसे उस समय टाल दिया गया बाद में 8 जून, 10 जून और 11 जून के लिए टालना पड़ा गया था। अब आखिरकार आज इसकी लॉन्चिंग की गई।
14 दिन रहेंगे स्पेस में:
अंतरिक्ष में ये एक्सिओम-4 का चौथा प्राइवेट मिशन है। ये नासा और SpaceX का संयुक्त मिशन है। इस स्पेस मिशन में 4 देशों भारत, अमेरिका, पोलैंड, हंगरी के एस्ट्रोनॉट शामिल हैं। चारों अंतरिक्ष यात्री 14 दिन स्पेस में रहने वाले हैं। शुभांशु और टीम का 28 घंटे की यात्रा के बाद भारतीय समयानुसार गुरुवार शाम साढ़े चार बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने का अनुमान है।

Read More
- कल लॉन्च होगा एक्सिओम-4 मिशन, 6 बार आईं रुकावटों के बाद स्पेस यात्रा पर जाएंगे शुभांशु शुक्ला
- ईरान पर कार्रवाई करनी है या नहीं, डोनाल्ड ट्रंप दो सप्ताह में करेंगे फैसला: व्हाइट हाउस
- G7 में मार्क कार्नी से मिले पीएम मोदी, पटरी पर लौटेंगे भारत और कनाड़ा के रिश्ते, राजनयिक पद होंगे बहाल
- पीएम मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान, कहा- ये सिर्फ मेरा नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है
- ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने पश्चिम एशिया से अमेरिकी कर्मियों को निकालने का लिया फैसला
You may also like
'पहले काकी को खिलाओ...' : दोस्त की पार्टी में बर्थडे पार्टी में पहुंचे धोनी, केक पर कह दी ऐसी बात कि माहौल हो गया हल्का; VIDEO
कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर CM योगी ने की हाईलेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश...
केरल क्राइम फाइल्स 2: एक रहस्यमय अपराध कथा का अनावरण
अनिल कपूर भाई बोनी के साथ पहुंचे ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन, मां के लिए की शांति पूजा, लगाया रुद्राक्ष का पौधा
आज की स्कूल असेंबली के लिए प्रमुख समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल की खबरें