दोस्त के घर खेलने जा रहे 8 साल के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बच्चा इधर-उधर भागता रहा, लेकिन कुत्तों ने उसका पीछा किया और कई जगह काट लिया। कुत्तों के हमले से बच्चा सड़क पर गिर गया। बच्चे के चिल्लाने पर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले और शोर मचाकर कुत्तों को भगाने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों ने बच्चे को नहीं छोड़ा। हालांकि कुछ देर बाद कुत्ते वहां से भाग गए। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना उदयपुर शहर की खारोल कॉलोनी की है।
चार कुत्तों ने बच्चे को घेरकर हमला कर दिया
उदयपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद अली असगर ने बताया- कॉलोनी में रहने वाले आरिफ अली का बेटा हुसैन (8) मंगलवार शाम करीब 5.23 बजे अपने दोस्त के घर खेलने निकला था। थोड़ी दूर चलते ही चार कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। एक कुत्ते ने हुसैन के हाथ पर काट लिया।बच्चे ने कुत्तों से बचने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों ने उसे नहीं छोड़ा। इस दौरान बच्चा सड़क पर गिर गया। कुत्तों ने बच्चे के हाथ, पैर, पेट और पीठ पर काट लिया। बच्चा चिल्लाता रहा। थोड़ी देर बाद बच्चे का दोस्त साइकिल लेकर आया और शोर मचाया तो तीन कुत्ते वहां से भाग गए, लेकिन एक कुत्ता फिर हुसैन का पीछा करने लगा। इसके बाद लोगों ने कुत्ते को भगाया।
बच्चों का घर से निकलना हुआ मुश्किल
पूर्व पार्षद अली असगर ने कहा- इलाके में कुत्तों द्वारा इंसानों पर हमला करना आम बात हो गई है। आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या के कारण बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। कुत्ते कभी भी किसी पर भी हमला कर देते हैं।
कुत्तों ने मासूम को नीचे गिरा दिया और कई जगह काट लिया
सेंट ग्रेगरी स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ने वाले हुसैन ने बताया- कुत्तों ने उसे नीचे गिरा दिया और हाथ, पैर, कमर और पेट पर काट लिया। परिजनों ने बताया- बच्चे को एमबी अस्पताल ले जाया गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। बच्चे को 3 टीके लगाए गए। हमले में उसके हाथ, पैर और कमर पर गंभीर घाव हो गए।
भरतपुर में आवारा कुत्ते ने 6 लोगों पर किया हमला, डेढ़ साल के बच्चे का हाथ फ्रैक्चर
भरतपुर के सेक्टर-3 में आवारा कुत्ते ने आतंक मचा दिया। कुत्ते ने कॉलोनी के 6 लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें डेढ़ साल का बच्चा और बुजुर्ग महिला शामिल हैं। कुत्ते ने डेढ़ साल के बच्चे का हाथ इतनी बुरी तरह से चबाया कि हड्डी टूट गई। बच्चे को इलाज के लिए जयपुर ले जाया गया है। बच्चे के चाचा राहुल ने बताया- उसका भतीजा प्रिंस घर के बाहर खेल रहा था, तभी कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उसके पिता क्षेत्रपाल सिंह बाहर निकले और कुत्ते को भगाया। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।
नगर निगम पार्षद हरभान सिंह ने बताया- मंगलवार देर शाम कॉलोनी में पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। दुकान जाते समय प्रीति (35) को तीन बार काटा। घर की सीढ़ियां साफ करने के दौरान गीता देवी (70) को सिर पर तीन बार काटा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा दुकान जाते समय रानी (8) को भी पीठ और हाथ पर काटा। जैसलमेर के गीता आश्रम क्षेत्र में बुधवार सुबह एक कुत्ता नवजात का शव मुंह में दबाए घूमता रहा। लोगों ने देखा तो घबरा गए। बड़ी मुश्किल से बच्चे का शव कुत्ते से छुड़ाया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
You may also like
Monsoon diet: बरसात के मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल कर लें ये 5 फ़ूड आइटम्स
Health: फास्टिंग से शरीर को मिलते हैं ये 5 गजब के फायदे, विज्ञान ने भी की है पुष्टि
WI vs AUS 1st Test: किस्मत हो तो ट्रेविस हेड जैसी, थर्ड अंपायर के विवादित फैसले से बच गई जान; क्या आपने देखा ये VIDEO
ईरान-इजरायल सीजफायर से भारत के दोनों हाथ में लड्डू, चाबहार पोर्ट में 47165321335 रुपये का निवेश बचा, पाकिस्तान की टूट गई उम्मीद
मैंने हर किरदार से कुछ न कुछ सीखा है : रोहित पुरोहित