Next Story
Newszop

राजस्थान में दाल बनी जानलेवा! खाते ही तड़पने लगे लोग कई अस्पताल में भर्ती, जांच में सामने आई चौंकाने वाली वजह

Send Push

राजस्थान के पाली शहर से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां घर में बनी दाल खाने से छह लोग बीमार हो गए। दरअसल, दाल बनाते समय उसमें छिपकली गिर गई, जिस पर किसी का ध्यान नहीं गया। जब परिवार ने दाल खाई तो बर्तन के नीचे छिपकली दिखी। इसके बाद एक-एक कर लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना गांधी नगर इलाके की है। 

परिवार के छह सदस्य बांगड़ अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें एक छह साल का बच्चा भी शामिल है। जानकारी सामने आई कि गांधी नगर इलाके में एक फैक्ट्री कर्मचारी के परिवार के साथ यह घटना हुई। परिवार में बच्चे समेत छह सदस्य हैं। कल शाम को परिवार की महिलाएं खाना बना रही थीं। रात को पूरे परिवार ने साथ में खाना खाया। लेकिन दाल खाने के कुछ देर बाद ही लोगों को सिर दर्द और उल्टी होने लगी। इसके बाद पड़ोसियों तक सूचना पहुंची और बाद में पुलिस भी आ गई। 

बर्तन की जांच करने पर पता चला कि उसमें सिर्फ छिपकली के अवशेष बचे थे। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि बरसात के मौसम में कीड़ों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। इन्हें खाने के लिए मकड़ी और छिपकलियां बड़ी संख्या में आती हैं। साथ ही सांप भी पानी से भरे बिलों से निकलकर बड़ी संख्या में छिपने की जगह तलाशते हैं। ऐसे में खाना बनाते समय बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना जरूरी है।

Loving Newspoint? Download the app now