कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण धौलपुर में चंबल नदी उफान पर आ गई है। चंबल नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसलिए चंबल नदी में जाते समय सावधानी बरतें। बहाव लाल निशान की ओर बढ़ रहा है। जल संसाधन विभाग के अनुसार फिलहाल चंबल का जलस्तर 127 मीटर पर पहुंच गया है।
चंबल नदी खतरे के निशान से महज 3.79 मीटर नीचे बह रही है। नदी का खतरे का निशान 130.79 मीटर है। बढ़ते जलस्तर को देखकर शहर और एमपी बॉर्डर से आने वाले लोग नदी के फोटो और सेल्फी लेने के लिए चंबल पुल पर बड़ी संख्या में नजर आ रहे हैं। चंबल का जलस्तर बढ़ने के कारण जिला प्रशासन ने भी लोगों से नदी के पास और नदी के निचले इलाकों में न जाने की अपील की है। साथ ही मौसम वैज्ञानिक माधो सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के ऊपर सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा।
मानसून सक्रिय रूप में है। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होगी। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार धौलपुर जिले में अब तक 41.1 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। शुक्रवार शाम को भी मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई है। चंबल का जलस्तर 130.50 गेज पर पहुंचने पर सरमथुरा क्षेत्र के झिरी के पानवटी, हल्लू का पुरा, रूंध का पुरा, दुर्गसी, शंकरपुर, भगवत का पुरा, खिल्लाडांडा गांव प्रभावित होते हैं। वहीं 136 गेज पर जलस्तर पहुंचने पर बाड़ी के बरपुरा, गांगोली, धनावली, मुतावली, करुआ गांव तथा राजाखेड़ा के बक्सपुरा, टीकटपुर, गुनपुर, गोपालपुरा, बास ए खियाराम गांव का संपर्क टूट जाता है तथा 138 गेज पर जलस्तर पर राजाखेड़ा के गढ़ीजाफर, हेतसिंह का पुरा, डगरा, बरसला, खोड़, समौना, गढ़ी टीडावली, सिकंदपुर प्रभावित होते हैं। जलस्तर 138.70 गेज तक पहुंचने पर बाड़ी, मिर्चपुरा, ज्वारे का पुरा, मुरहान का पुरा, रजई कलां, रजईखुर्द कस्बे प्रभावित होते हैं।
जलस्तर 139.50 गेज तक पहुंचने पर सरमथुरा क्षेत्र के मदनपुर, भौहारी, काली तीर, भूरा का पुरा, सयानपुर, चंदरपुरा, गुलावली कस्बे प्रभावित होते हैं तथा 140.30 गेज तक पहुंचने पर भैंसेरा के घेर, धनपाल की टेक, मल्हा का पुरा, हथियाखार आदि कस्बे प्रभावित होने की संभावना है। जलस्तर 142.10 गेज तक पहुंचने पर राजाखेड़ा की ग्राम पंचायत फरसपुरा के अंडा पुरैनी और जलस्तर 143.60 गेज तक पहुंचने पर कमरियान का पुरा, मोर बसिया, खूबी का अड्डा प्रभावित होते हैं। प्रशासन ने सतर्क रहने को कहा है.
You may also like
इंग्लैंड ने वर्ल्ड क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
4 मिनट की ये आंखों की एक्सरसाइज बदल देगी आपकी दुनिया!
बिहार में लोगों को सुरक्षा देने में एनडीए सरकार ने निराश किया: राजेश राम
पुतिन और जिनपिंग की ग़ैर-मौजूदगी में हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन पर कैसी चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल
क्या है 'हाउस मेट्स' की कहानी? जानें इस फैंटेसी-हॉरर-कॉमेडी फिल्म के बारे में!