खैरथल की गीता कॉलोनी में देर शाम बिजली चली जाने पर छत पर खेल रही 6 साल की बच्ची की नीचे गिरने से मौत हो गई। मासूम बच्ची अपने माता-पिता के साथ छुट्टियां बिताने खैरथल आई थी। हादसे से एक दिन पहले बच्ची का जन्मदिन था। इस कारण वह यहीं रुक गई।
दादा-दादी के साथ रहती थी मासूम बच्ची
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के केसरी नगला गांव निवासी विकास पाल पिछले सात साल से गीता कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। वह यहां एक कंपनी में काम करते हैं। उनकी बेटी पलक गांव में अपने दादा-दादी के साथ रहकर पहली कक्षा में पढ़ रही थी। गर्मी की छुट्टियों में वह खैरथल आई हुई थी।
जन्मदिन के कारण रोका
परिजनों ने बताया कि शनिवार को पलक का जन्मदिन था। उसके माता-पिता ने उसे जन्मदिन मनाने के लिए रोका था। रविवार को वह छत पर खेल रही थी, तभी अचानक बिजली चली गई। अंधेरे में वह छत से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तत्काल बच्ची को अलवर जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
परिवार में मातम
पलक के पिता ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं, जिनमें पलक बड़ी थी और उनका दो साल का बेटा है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले ही पलक का जन्मदिन मनाया गया था। उसे सोमवार को वापस लौटना था। लेकिन शायद विधाता को यही मंजूर था।
You may also like
(लीड) नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया
बगैर ट्रेड लाइसेंस संचालित हो रहे 14 दुकानों को निगम ने किया नोटिस
शिवपुरी में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल, आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र में हुआ कैंपस सिलेक्शन का आयोजन
मप्र के सभी शासकीय स्कूलों में होगा शैक्षिक ओलंपियाड, विद्यार्थी 30 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीयन
कटनी : कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में दस्तावेज़ जलने की घटना में वार्डन निलंबित