महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर गुरुवार को अलवर शहर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। अलवर शहर विधायक एवं राज्य के वन मंत्री संजय शर्मा ने क्रेन पर बैठकर उन्हें माल्यार्पण किया। वन मंत्री ने क्रेन के ऊपर से महाराणा प्रताप अमर रहे के नारे लगाए। अलवर शहर से बड़ी संख्या में लोग महाराणा प्रताप को याद करने मोती डूंगरी पहुंचे। मंत्री के साथ नारों की गूंज रही।
मोती डूंगरी पर सुबह बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। वन मंत्री संजय शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता समेत करीब 4 लोग क्रेन पर सवार हुए। क्रेन से ही प्रतिमा की ऊंचाई तक पहुंचे। वन मंत्री संजय शर्मा ने क्रेन पर ही महाराणा प्रताप की शान में नारे लगाए।
यहां आए लोगों ने महाराणा प्रताप को भी याद किया। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। लोगों ने बताया कि मोती डूंगरी पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा उनके चेतक के साथ भव्य रूप में है। इसका आकर्षण देखने लायक है। यहां घूमने आए लोग भी महाराणा प्रताप को याद करने पहुंचे।
You may also like
Income Tax Raid in Jodhpur: निजी हॉस्पिटल पर IT की बड़ी कार्रवाई! मशीनों से गिना जा रहा कैश, ऑनर से पूछताछ जारी
Asim Munir On India: 'बलूचिस्तान में भारत के समर्थन से विदेशी आतंकी सक्रिय', पाकिस्तान सेना के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने लगाया बिना सबूत आरोप
शुक्र का परिवर्तन: इन राशि वालों के दांपत्य सुख पर मंडरा सकता है खतरा
Weather update: राजस्थान में जून के पहले सप्ताह में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, आज और कल आंधी बारिश की चेतावनी
जून 2025 में दस्तक देंगी ये 5 दमदार कारें