Next Story
Newszop

राजस्थान में 'काला गेहूं' बना किसानों की किस्मत चमकाने का रास्ता, कम उपज में भी हो रही रिकॉर्ड कमाई

Send Push

परंपरागत फसलों से हटकर क्षेत्र के किसान अब खेती के नए-नए तरीके सीख रहे हैं। क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान पिछले कई वर्षों से जैविक और तकनीकी खेती कर अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। अब पढ़े-लिखे किसान भी खेती में आ रहे हैं। पिछले कई वर्षों से किसान सब्जियों और कई अन्य प्रकार के फलों की खेती कर रहे हैं। वहीं, क्षेत्र के किसान अब काले गेहूं की खेती में भी जुट गए हैं। इसका क्षेत्रफल बढ़ने के साथ ही उत्पादन क्षमता भी बढ़ जाती है। 

काला गेहूं स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। चिकित्सक अब काले गेहूं की रोटी खाने की भी सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल कोटपूतली के चिकित्सक डॉ. सुगन चंद्रा ने बताया कि काले गेहूं के आटे से बनी रोटी हार्ट अटैक और बीपी में काफी फायदेमंद होती है। इसके अलावा काला गेहूं बीपी और हाई ब्लड शुगर में भी दवा का काम करता है, लंबे शोध के बाद वैज्ञानिकों ने काला गेहूं विकसित किया है। अभी तक काले गेहूं का उत्पादन नजदीकी राज्य हरियाणा में होता है। क्षेत्र के जागरूक किसान जयराम पूनिया ने बताया कि काले गेहूं की प्रजाति एक विशेष प्रकार का गेहूं है। इसका रंग काला और गहरा बैंगनी होता है। यह रंग एंथोसायनिन नामक प्राकृतिक रंगद्रव्य के कारण होता है, जो इसे पारंपरिक गेहूं से अलग बनाता है। काले गेहूं में एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व अधिक मात्रा में होते हैं। 

गेहूं की इस प्रजाति को पंजाब के मोहाली स्थित राष्ट्रीय कृषि-खाद्य जैव प्रौद्योगिकी संस्थान में विकसित किया गया है। जिसे अब बानसूर में भी रामनिवास पूनिया जैसे जागरूक किसान उगा रहे हैं। यह सामान्य गेहूं से पैदावार में थोड़ा कम है, लेकिन इसकी उपयोगिता को देखते हुए इसका बाजार मूल्य सामान्य गेहूं से अधिक है। काले गेहूं में पारंपरिक गेहूं की तुलना में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इससे यह मधुमेह रोगियों के लिए बेहतर विकल्प बनता है। यह हृदय रोग, कैंसर और अन्य बीमारियों के खतरे को कम करने में भी काफी मदद करता है। रामनगर के पास कृषि विज्ञान केंद्र खुलने के बाद क्षेत्र के किसानों की दशा और दिशा बदल गई है। काला गेहूं सेहत के लिए अच्छा होता है। इसमें आयरन भी काफी मात्रा में होता है। हरियाणा में काले गेहूं का उत्पादन बड़ी मात्रा में होता है। अगर किसान इसकी मांग करते हैं तो हरियाणा के करनाल से काला गेहूं मंगवाया जाता है।

Loving Newspoint? Download the app now