सावन के महीने में कई ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। यह महीना भोलेनाथ का महीना माना जाता है। इस बार सावन के महीने में शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में मालव्य राजयोग बना रहे हैं। इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर गुरु के साथ युति करेंगे। पंचांग के अनुसार, 26 जुलाई को मिथुन राशि में शुक्र-बृहस्पति की युति से गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। वहीं, 16 जुलाई से कर्क राशि में सूर्य और बुध बुधादित्य राजयोग बनाएंगे। चंद्रमा और मंगल की युति से धन योग भी बनेगा। ऐसे में सावन के महीने में राजयोग और ग्रहों की शुभ चाल से कुछ राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा-
मिथुन: सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु, मंगल, चंद्रमा की चाल से सावन में राजयोग का निर्माण मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार की स्थिति अच्छी रहने वाली है। आर्थिक स्थिति में पहले की तुलना में सुधार हो सकता है। बेहतर होगा कि मन को पूजा-पाठ में लगाए रखें।
सिंह: सावन में सूर्य, बुध, शुक्र, बृहस्पति, मंगल, चंद्रमा के गोचर से बनने वाला राजयोग सिंह राशि के कुछ लोगों को लाभ पहुँचा सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। धन का आगमन होगा। कुछ लोगों को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। आप परिवार के साथ यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। निवेश के लिए भी यह समय शुभ माना जा रहा है।
धनु: सावन में सूर्य, बुध, शुक्र, बृहस्पति, मंगल, चंद्रमा के गोचर से बनने वाला राजयोग धनु राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से व्यापारियों को लाभ मिलने की संभावना है। जीवन की परेशानियाँ धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। खुद को तनाव मुक्त और खुश रखने के लिए प्रकृति के साथ समय बिताएँ। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
You may also like
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायगढ़ दौरा, 'गुरु दर्शनम' कार्यक्रम में हुए शामिल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
ind vs eng: विकेटकीपर ऋषभ पंत चोटिल, बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, क्या हो जाएंगे तीसरे टेस्ट से ?
दिग्गज निवेशक आशीष धवन के पोर्टफोलियो में शामिल इस फार्मा स्टॉक में लगा 10% का अपर सर्किट, साइन की 700 मिलियन डॉलर की कैंसर ड्रग डील
Anand Rathi कंपनी के स्ट्रांग Q1 रिजल्ट से इन्वेस्टर्स हैप्पी! मार्केट खुलते ही बढ़ी बाइंग, 6% चढ़े भाव
टोही विमानों के करीब उड़ान से बढ़ सकता है टकराव,जापान की चीन को चेतावनी