30 जून 2025 को रात्रि 8:33 बजे मंगल पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेगा और इस दौरान सिंह राशि में रहेगा। मंगल को ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस, पराक्रम और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है, जबकि सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, जो आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा और रचनात्मकता के प्रतीक हैं। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं। इस कारण यह नक्षत्र सौंदर्य, सुख, समृद्धि और रचनात्मक ऊर्जा का कारक है। मंगल का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ तो कुछ के लिए अशुभ रहेगा। मंगल एक उग्र ग्रह है और सिंह राशि में इसका प्रभाव और भी अधिक हो जाता है, क्योंकि सिंह सूर्य की राशि है और सूर्य-मंगल मित्र हैं। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में मंगल के प्रवेश से कार्यक्षेत्र में उन्नति, आर्थिक लाभ और निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। यह नक्षत्र रचनात्मकता, प्रेम और सामाजिक संबंधों को बढ़ाता है, जिससे मंगल की ऊर्जा रचनात्मक और नेतृत्व कार्यों में विशेष रूप से प्रभावी होगी। आइए जानते हैं मंगल का गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहेगा?
मेष
मंगल मेष राशि का स्वामी है और इस गोचर के दौरान यह आपके पंचम भाव में रहेगा। पंचम भाव प्रेम, रचनात्मकता और संतान से संबंधित होता है। मंगल का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश मेष राशि वालों के लिए करियर और प्रेम जीवन में नई ऊर्जा लेकर आएगा। पुराने लंबित कार्य पूरे होंगे और निवेश से लाभ की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे उन्नति होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। साथ ही अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी यह नए अवसरों और आर्थिक समृद्धि का समय है। उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल चंदन का तिलक लगाएं।
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर प्रथम यानि लग्न भाव में होगा, जो व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का भाव है। इस दौरान सिंह राशि वालों में आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं और निवेश से लाभ मिलने की पूरी संभावना है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापारियों को नए साझेदार मिल सकते हैं और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। उपाय: मंगलवार के दिन सूर्य को जल चढ़ाएं और लाल वस्त्र पहनें।
वृश्चिक
मंगल वृश्चिक राशि का स्वामी भी है और यह गोचर आपके दशम भाव को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपके करियर में उन्नति होगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं और कार्यस्थल पर लोग आपकी मेहनत की सराहना करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको अटका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यापारियों के लिए व्यापारिक सौदे सफल होंगे और नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। उपाय: मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें और गुड़ का दान करें।
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर तीसरे भाव में होगा। यह गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शत्रुओं पर विजय और आत्मविश्वास में वृद्धि लाएगा। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने में आप सफल होंगे और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको संचार माध्यमों जैसे फोन या ऑनलाइन डील के माध्यम से लाभ मिल सकता है। घर में कोई शुभ कार्य या उत्सव हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय पढ़ाई में एकाग्रता और सफलता का है। उपाय: मंगलवार को भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और हरी मूंग दाल का दान करें।
तुला
तुला राशि के लिए मंगल का यह गोचर 11वें भाव को प्रभावित करेगा। यह गोचर तुला राशि के लिए आर्थिक समृद्धि और सामाजिक संबंधों में वृद्धि लाएगा। कार्यस्थल पर आपको अपनी क्षमताओं को दिखाने के अवसर मिलेंगे और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। इस दौरान संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मानसिक खुशी मिलेगी। व्यापार में वृद्धि के योग हैं और आप धन संचय करने में सफल होंगे। उपाय: शुक्रवार को लक्ष्मी मंदिर में मिश्री और मंगलवार को लाल मसूर की दाल का दान करें।
You may also like
सड़क दुर्घटना में की मौत
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने की भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश सुख-समृद्धि की कामना की
भारत का कतर, दोहा और दुबई को लीची का निर्यात
Bihar Elections 2025: पीएम मोदी की होगी नौ रैलिया, भाजपा ने बनाया पूरा प्लॉन, 200 सीटों को करेंगे....
Rajasthan: भाजपा न तो संविधान को मानती है, ना ही कानून को: Jully