अजमेर में जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो बहनों की मौत हो गई। दोनों अपने रिश्तेदार के घर से लौट रही थीं। रास्ते में रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा हुआ। शवों को जेएलएन अस्पताल में रखवाया गया है। हादसा आज दोपहर करीब डेढ़ बजे सुभाष नगर रेलवे ट्रैक पर हुआ।
रामगंज थाने के हेड कांस्टेबल विजेंद्र सिंह ने बताया- मामले की सूचना दोराई रेलवे स्टेशन से मिली थी। मौके से ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे शवों की पहचान हो सके। ऐसे में आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। इसके बाद परिजन पहुंचे और उनकी पहचान की।
रिश्ते में बहनें थीं दोनों
परिजनों ने एक महिला की पहचान चंद्रवरदाई निवासी कोशलिया (60) पत्नी भीकाराम और दूसरी महिला की पहचान मालूसर रोड निवासी माया चंदेल (55) पत्नी मदन चंदेल के रूप में की। दोनों महिलाएं रिश्ते में बहनें थीं।परिजनों ने पुलिस को बताया- दोनों बहनें आज सुबह अपने रिश्तेदार के घर उनसे मिलने गई थीं। दोपहर को वे लौट रही थीं। रास्ते में हादसा हो गया।
You may also like
Miss World 2025: मिस थाईलैंड ओपल सुचाता चुआंगश्री बनीं विजेता, इथियोपिया की हासेट डेरेजे एडमासु रहीं दूसरे स्थान पर...
Nirjala Ekadashi 2025: क्या आप भी करते हैं ये 3 बड़ी गलतियां? जानिए पूजा का सही तरीका और शुभ मुहूर्त!
पीएम मोदी ने सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया, छह आदिवासी महिलाओं ने भरी पहली उड़ान
पश्चिम बंगाल : कोर्ट ने धार्मिक भावनाएं आहत करने की आरोपी छात्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
शुभंकर सरकार का केंद्र पर निशाना, लोगों को बोलने से रोकने पर सरकार का नुकसान