अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दौसा जिले में 306 स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय पर भी दो कार्यक्रम सुबह 6 से 8 बजे तक हो रहे हैं। इनमें जिला स्तरीय कार्यक्रम श्री रामकरण जोशी उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में हो रहा है, जबकि धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से गेटोलाव धाम पर योगाभ्यास किया जा रहा है।
जहां जिले के प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कार्यक्रम में शामिल होकर योगाभ्यास करेंगे। योग दिवस नोडल अधिकारी एवं आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ पंचायत समिति मुख्यालय, ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं आठ प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इन धार्मिक स्थलों पर भी योगाभ्यास
जिले में पहली बार योग दिवस पर 8 धार्मिक स्थलों पर भी योगाभ्यास किया जा रहा है। इन धार्मिक स्थलों पर भी योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इनमें मेहंदीपुर बालाजी के मीना सीमला, आभानेरी में चांद बावड़ी, करनावर में सांवरिया सेठ, झाझीरामपुरा, खुर्रा में बिजासन माता, बिनोरी बालाजी, पपलाज माता शामिल हैं।
इसके साथ ही जिले के बांदीकुई, बसवा, नांगल राजावतान, लवाण, बैजूपाड़ा, सिकंदरा, सिकराय, महवा, लालसोट व मंडावर सहित सभी ब्लॉक स्तर पर तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जहां प्रशिक्षित प्रशिक्षक योगाभ्यास करवाएंगे।
You may also like
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटक सकती हैं 20वीं किस्त, कारण जान लेंगे तो रहेंगे फायदे में
एसपीयू में मनाया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
राजगढ़ः शरीर के लिए जैसे भोजन-पानी जरुरी है, वैसे ही योग- राज्यमंत्री पंवार
हिंदी महज दिखावा : किसान को लगा बिजली बिल का झटका, अंग्रेजी में थमा दिया बकाया नोटिस
अनूपपुर: शरीर एक मंदिर है और योग प्रतिदिन की प्रार्थना- अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण