72वीं मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले शनिवार को हैदराबाद में हुआ। थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीता। भारत की नंदिनी गुप्ता 108 देशों की प्रतियोगियों से मुकाबला करने के बाद टॉप-20 में पहुंचीं, लेकिन वह टॉप-8 से बाहर हो गईं।
ओपल सुचाता को मिस वर्ल्ड 2024 क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने ताज पहनाया। मिस वर्ल्ड रनर-अप इथियोपिया की हासेट डेरेज़ रहीं। दूसरी रनर-अप पोलैंड की माजा क्लाजदा और तीसरी रनर-अप मार्टीनिक की ऑरेली जोआचिम रहीं। आपको बता दें कि राजस्थान के कोटा की नंदिनी गुप्ता किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं और मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का ताज जीतने के बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
नंदिनी का सफर
नंदिनी गुप्ता कोटा के पुरानी सब्जी मंडी इलाके की रहने वाली हैं। नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता किसान हैं और साथ ही व्यापार भी करते हैं। मां रेखा गुप्ता गृहिणी हैं। उनकी छोटी बहन अनन्या गुप्ता हैं। नंदिनी पहले मिस राजस्थान, फिर मिस इंडिया और अब मिस वर्ल्ड टॉप मॉडल चैलेंज बनीं। उन्होंने पिछले दो साल से लगातार इसकी तैयारी की और पिछले तीन महीनों में मुंबई में फिटनेस, वॉयस ट्रेनिंग, रैंप वॉक और क्विज जैसी गतिविधियों का गहन प्रशिक्षण लिया।
कोटा शहर में हुआ था नंदिनी का जन्म
नंदिनी गुप्ता का जन्म वर्ष 2003 में राजस्थान के कोटा शहर में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कोटा के सेंट पॉल सेकेंडरी स्कूल में पूरी हुई। 14 साल तक कोटा में रहने के बाद नंदिनी मुंबई आ गईं। उन्होंने मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की। नंदिनी ने पिछले 2 साल से लगातार मिस वर्ल्ड 2025 की तैयारी की और पिछले तीन महीनों में मुंबई में फिटनेस, वॉयस ट्रेनिंग, रैंप वॉक और क्विज जैसी गतिविधियों का गहन प्रशिक्षण लिया।
You may also like
Kumbhalgarh Fort सूरज ढलते ही बन जाता है खौफ का अड्डा, वीडियो में देखे यहां होने वाली अजीबों-गरीब घटनाएं
IPL 2025 में श्रेयस अय्यर का शानदार प्रदर्शन, इंग्लैंड टेस्ट टीम में नहीं मिली जगह
Covid Update : भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4000 के करीब पहुंची, पढ़ें वो 5 बातें जिसकी आपको होनी चाहिए जानकारी..
क्या अर्जुन तेंदुलकर को अब मुंबई इंडियंस को छोड़ देना चाहिए? अब नहीं समझे तो इंटरनेशनल खेलना सपना रह जाएगा!
पुणे में भाजपा की अहम बैठक, मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं