अलवर के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की सोमवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। रात करीब एक बजे बेचैनी महसूस होने पर उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत सामान्य बताई। जानकारी के अनुसार जितेंद्र सिंह अलवर स्थित अपने आवास फूल बाग में आराम कर रहे थे।
रात करीब एक बजे उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद वे अपने निजी सचिव देवेंद्र सिंह के साथ अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने तुरंत उनकी जांच की और जरूरी जांचें कीं। डॉक्टरों के अनुसार जितेंद्र सिंह गैस्ट्रिक समस्या के कारण बेचैनी महसूस कर रहे थे। उनकी सभी जांच रिपोर्ट सामान्य पाई गई।
डॉक्टरों ने बताया कि वे कोई नियमित दवा नहीं लेते हैं और उनकी समस्या मामूली है। करीब एक घंटे के उपचार के बाद वे स्वयं ही अपने आवास पर लौट आए। इस घटना से जहां उनके शुभचिंतकों में चिंता की लहर दौड़ गई, वहीं डॉक्टरों की रिपोर्ट से सभी ने राहत की सांस ली। क्षेत्र के लोग पूर्व केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर खासे चिंतित हैं।
You may also like
Hindu Mythology : क्या मौत के बाद परिवार के लोगों से हो पाता है मिलना ? जानकारों का ये है कहना..
महाराष्ट्र में 48 लाख की ठगी का खुलासा, जानें ऑनलाइन निवेश घोटालों से बचने के 9 आसान तरीके
आईपीएल 2025 : राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ किया सफर समाप्त, चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया
महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स ने पाकिस्तान, तुर्की और अजरबैजान के उत्पादों का किया बहिष्कार
छत्तीसगढ़ : रायपुर में भू-जल संवर्धन मिशन का शुभारंभ, जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर