Next Story
Newszop

राजस्थान के जयपुर में फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर, इस विवादित बयान के चलते बढ़ी मुश्किलें

Send Push

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ यहां बजाज नगर थाने में जाति विशेष के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। बजाज नगर थाने के पुलिस उपनिरीक्षक राम कृपाल ने बताया कि बरकत नगर निवासी अनिल चतुर्वेदी ने शनिवार रात फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार कश्यप ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों को लेकर विवादित पोस्ट की है।

फिल्म 'फुले' की रिलीज पर विवाद

गौरतलब है कि इसी महीने रिलीज हो रही फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'फुले' को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यह फिल्म समाज सुधारक दंपति ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है। फिल्म रिलीज होने से पहले इस पर जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लग रहा है।

ब्राह्मण पर किया विवादित पोस्ट

कश्यप ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर विवादित बयान पोस्ट किया था, जिसके बाद लोगों ने उन्हें 'ट्रोल' कर दिया। जब अनुराग को ट्रोल किया गया तो उन्होंने ब्राह्मण समुदाय पर दिए गए अपने आपत्तिजनक बयान के लिए माफी मांगी।

अनुराग कश्यप ने मांगी माफ़ी

उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, 'मैं माफ़ी मांगता हूं, लेकिन मैं अपनी पोस्ट के लिए नहीं बल्कि उस एक लाइन के लिए माफ़ी मांग रहा हूं जिसे गलत तरीके से लिया गया और नफरत फैलाई गई।' कश्यप ने कहा, "कोई भी कार्रवाई या भाषण आपकी बेटी, परिवार, दोस्तों और परिचितों से ज़्यादा महत्वपूर्ण नहीं है। उन्हें बलात्कार की धमकियां मिल रही हैं, जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। और यह सब वे लोग कर रहे हैं जो खुद को संस्कारी कहते हैं।"

Loving Newspoint? Download the app now