भाेपाल। लोक आस्था का महापर्व छठ आज (शनिवार) से नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने मप्र में उत्तर भारतीय, बिहारी, भोजपुरी समाज सहित सभी प्रदेशवासियों को 4 दिवसीय छठ महापर्व के पहले दिन नहाय- खाय की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा संतान की मंगलकामना एवं परिवार की खुशहाली के लिए समर्पण व त्याग की पराकाष्ठा के पर्व छठ पूजा के प्रथम दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। छठी मैया और सूर्य देव से प्रार्थना है कि ममता की प्रतिमूर्ति माताओं की कामनाएं पूर्ण करें, सुख, समृद्धि, संपन्नता की उत्तरोत्तर वृद्धि दें।
You may also like

कोरबा में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में गूंजा स्वदेशी संकल्प का संदेश, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठे सशक्त कदम

सतनाः उप मुख्यमंत्री ने आचार्य आश्रम नयागांव में किया छात्रावास भवन का शिलान्यास

सतनाः उप मुख्यमंत्री ने किया मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण

श्रीराम के आदर्श और चरित्र को जन-जन तक पहुंचायेंगी राम यात्राः उप मुख्यमंत्री शुक्ल

पुलिस ने बम्ह्नी गांव में 100 किलो अवैध जावा महुआ किया नष्ट




