
भाेपाल। आज यानि साेमवार काे अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस है। हर साल 15 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है। इसकी स्थापना 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के माध्यम से की गई थी, जिसमें सरकारों को लोकतंत्र को मजबूत और समेकित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस' की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लिखा अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हम भारत के लोगों के समन्वित प्रयासों से सामाजिक समरसता, सद्भाव और सर्वसम्मति के उच्चतम मूल्यों का लोकतंत्रात्मक गणराज्य स्थापित किया गया है। आइए हम सब सुरक्षा और सम्मान से युक्त भारतीय संविधान के साथ नागरिकों की समृद्धि के लिए इस दायित्व के प्रति अनवरत संकल्पित रहें।
You may also like
RBI Bank Holiday: कल 22 सितंबर को नवरात्रि का पहला दिन, जानें किस किस राज्य में कल बैंक रहेंगे बंद, देखें लिस्ट
'जब नेपाल जैसी क्रांति आएगी तो राहुल-अखिलेश का घर फूंक दिया जाएगा', पूर्व सांसद सुब्रत पाठक का बड़ा बयान!,
पितृ अमावस्या पर ब्रजघाट में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भयंकर जाम!
हे भगवान! परिजनों का आरोप, नवोदय विद्यालय में दिव्यांग छात्र को सहपाठियों ने पकड़ाई रस्सी, कहा- लगा लो फांसी, नहीं तो भाग जाओ यहां से,
पड़ोस में क्या खेल कर रहे अमेरिका और चीन, भारत ने भी पलट दिया गेम!,