
चित्तौड़गढ़। जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र में स्थित एक महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में कार्यरत अध्यापक शम्भूलाल धाकड़ को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। आरोपित शिक्षक के खिलाफ विद्यार्थियों के साथ अश्लील हरकतें, यौन उत्पीड़न, अप्राकृतिक दुष्कृत्य एवं वीडियो बनाने जैसे गंभीर आरोप प्रमाणित पाए जाने पर उन्हें राज्य सेवा से बर्खास्त किया है।
जानकारी में सामने आया कि गुरुवार देर शाम को ग्रामीणों ने इसकी जिला कलक्टर को शिकायत की थी। इसके बाद आरोपित को हिरासत में ले लिया था। शिक्षक के खिलाफ प्राप्त शिकायतों एवं प्रस्तुत वीडियो साक्ष्य के आधार पर जांच समिति गठित कर त्वरित विभागीय जांच की गई। इसमें आरोपित शिक्षक धाकड़ द्वारा किया गया कृत्य राजस्थान सिविल सेवा (आचरण) नियमों का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया। शिक्षक धाकड़ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 व पॉक्सो अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज की किया है। मामले की जांच जारी है। आरोपित शिक्षक को पुलिस ने गुरुवार रात को ही हिरासत में ले लिया था। इधर, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक, चित्तौड़गढ़ द्वारा राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 19(ii) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आरोपित को बिना शासकीय सेवा में बनाए रखे जाने के अयोग्य घोषित करते हुए तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया है। इधर, आरोपित शिक्षक को शनिवार शाम को चित्तौड़गढ़ के पोक्सो कोर्ट में पेश किया जाएगा।
वीडियो सामने आने के बाद आया था उबाल
जानकारी में सामने आया कि बेगूं उपखंड क्षेत्र में स्थित राजकीय स्कूल में यह शिक्षक करीब दो साल से छात्र छात्राओं के साथ घिनौनी हरकत कर रहा था। इसका गुरुवार को वीडियो भी सामने आया था। इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने जिला कलक्टर को शिकायत की। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने तत्काल शिक्षा विभाग, पुलिस एवं प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर गुरुवार रात ही शिक्षक को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को पूरे दिन स्कूल में बवाल चला। पीड़ित विद्यार्थियों का मौके पर ही मेडिकल करवाया गया था।
You may also like
ED ने छांगुर बाबा पर कसा शिकंजा: 22 खातों में 60 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन, मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा नेटवर्क!!
चंदन मिश्रा मर्डर केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो महिलाओं समेत 10 आरोपी गिरफ्त में
मुनाफा गिरेगा, नौकरियां जाएंगी, कारोबार बंद होंगे… खतरे में चीन, ट्रंप का टैरिफ निकालेगा ड्रैगन का दम!!
शादीशुदा महिला का गैर मर्द से चल रहा था चक्कर, पति बना रुकावट तो उतार दिया मौत के घाट…
भारत की वह तेल कंपनी जिस पर ईयू ने लगाई पाबंदी, देश पर क्या होगा असर?