Next Story
Newszop

3.71 करोड़ से छतरपुर का होगा सौंदर्यीकरण, लगेगी स्ट्रीट लाइट

Send Push
image

पलामू। पलामू जिले के छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत भव-फैक्ट्री से मुख्य बाजार होते हुए रामगढ पेट्रोल पंप तथा छतरपुर थाना से जपला पथ में उषा पेट्रोल पंप तक और छतरपुर-सरईडीह पथ का लगभग 620 तिरंगा स्ट्रीट लाइट से लगभग साढ़े चार किलोमीटर तक सौंदर्यीकरण किया जाएगा। राज्य के वित्त मंत्री सह छतरपुर पाटन के विधायक राधाकृष्ण किशोर ने इसकी अनुशंसा की है।

इसके पूर्व वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में सौंदर्यीकरण करने का आग्रह किया था। नगर विकास मंत्री को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि छतरपुर नगर पंचायत का सृजन लगभग पांच वर्ष पूर्व किया गया था, परंतु छतरपुर शहर अभी तक नगर पंचायत का पूर्ण स्वरूप नहीं ले सका। शहरी क्षेत्र में तिरंगा स्ट्रीट लाइट के अधिष्ठापन से रात्रि काल में यातायात सुलभ होगा। मुख्य पथ की सुंदरता भी बढेगी और अपराध नियंत्रण में भी सहुलियत होगी।

वित्त मंत्री के पत्र के आलोक में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, छतरपुर, मो. फैजुल रहमान ने 3 करोड़ 71 लाख रूपए का विस्तृत प्रतिवेदन नगर विकास विभाग को प्रेषित किया था। उक्त के आलोक में विभागीय मंत्री सुदिव्या कुमार सोनू के जरिये स्वीकृति दिये जाने के बाद नगर विकास सचिव सुनिल कुमार ने प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गयी।

यह जानकारी वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शनिवार को दी।

Loving Newspoint? Download the app now