पूर्वी चंपारण। जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के खोढा पंचायत के गम्हरिया गांव में दस वर्षीय बच्ची की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी रामप्रीत पासवान की पुत्री अंतिमा कुमारी के रूप में हुई है। घटना शनिवार की दोपहर में घटित हुई है। स्थानीय मुखिया सुमंत कुमार की सूचना पर पहुंची चिरैया पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि मृतका खेलने के क्रम में घर के समीप स्थित पोखर के किनारे चली गई। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई और वह डूब गई। उस वक्त आसपास खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना मृतका के चाचा मुन्ना कुमार को दी।
घटना स्थल पर पहुंचने पर उसके चाचा ने देखा कि बच्ची का शव पानी के ऊपर तैर रहा है। जिसके बाद मृतका के चाचा ने बच्ची को पानी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद बच्ची के माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर हादसे की जानकारी प्राप्त की। इधर खोढा पंचायत के मुखिया सुमंत कुमार ने सीओ आराधना कुमारी से मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
You may also like
बीमारियों का काल कही जाती हैं ये सब्जियां इनका सेवनˈ करने से होता है शरीर में कमाल का बदलाव
मिल रहे हैं ये 5 संकेत तो समझ जाइए आपकाˈ बच्चा है जीनियस डॉक्टर ने बताया कैसे करें पहचान
चाहे 40 साल पूराना ही सफ़ेद दाग क्यों ना हो,ˈ ये अद्भुत सप्त तेल उम्मीद की आखिरी किरण है, जरूर पढ़े और शेयर करे
बूढ़े हो गए लेकिन अभी भी नहीं मिली दुल्हन घरˈ में कुंवारे बैठे हैं ये एक्टर्स जाने क्यों नहीं हो रही शादी
प्यार में पागल लड़की ने जो किया वो न इंसानियतˈ में आता है न जुनून में… बॉयफ्रेंड को मिली ऐसी सज़ा कि मौत भी शर्मिंदा हो गई